समान प्रश्न, उत्तर के साथ
सवाल: Hii mem roj sex karne se koyi problem to nahi hoskti ne?
उत्तर: हैलो डियर-ना परेशान ना हो प्रेगनेंसी में सेक्स करना सेफ है। प्रेगनेंसी के शुरुआती तीन महीने ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इस समय बच्चे का विकास होता है।शुरु के तीन महीनों के बाद आप सातवें या आठवें महीने तक आराम से सेक्स कर सकते हैं।
जब गर्भ में पल रहे बच्चे में किसी प्रकार के कॉम्प्लीकेशंस हों तो सेक्स करने से बचना चाहिए। इससे बच्चे के विकास पर असर पड़ सकता है। लेकिन यदि बच्चे का विकास सही प्रकार हो रहा हो तो गर्भावस्था के तीन महीने पूरे होने पर सेक्स किया जा सकता है।
सेक्स करने के लिए पति-पत्नी को डाक्टर से सलाह लेकर सही सेक्स पोजीशन अपनानी चाहिए, इससे प्रेगनेंट औरत को और बच्चे को भी परेशानी नहीं होगी।
सवाल: kya sex karne se koyi prolm to nhi hoti
उत्तर: हेलो डियर
प्रेगनेंसी के दौरान आप पहले 3 महीने छोड़कर बाद में आराम से आठवें महीने तक सेक्स कर सकते हैं , इसमें कोई भी परेशानी वाली बात नहीं है , आप सेक्स तभी करिए जब आप कंफर्टेबल हो और आपको कोई भी परेशानी ना हो उस दौरान और आप अपने पेट पर ज्यादा दबाव ना पड़ने दें . अपना ख्याल रखिए और स्वस्थ रहिए .
सवाल: हेलो ... क्या सेक्स करने से बेबी को कोई प्रॉब्लम हो सकती है
उत्तर: हेलो डियर यदि आप की प्रेगनेंसी में कोई कॉम्प्लिकेशंस नहीं है, सेक्स करने से आपके बेबी को नुकसान नहीं jपहुंचेगा। एक गाढ़ा म्यूकस प्लग वॉम्ब के डोरवे को बंद कर देता है और इन्फेक्शन से बचाव में मदद करता है। ‘पानी की थैली’ और यूटेरस की मसल्स आपके बेबी को सेफ रखते हैं। आप जब तक कंफर्टेबल रहे तब तक आप रिलेशन बना सकते हैं कोई प्रॉब्लम नहीं होगी वैसे डॉक्टर शुरू के 3 महीने और आखिरी के 3 महीने में रिलेशन बनाने से मना करते हैं