सवाल: हेलो डोक्टर piciod ओवेरी क्या होता he
उत्तर: hello dear
Pcod एक ऐसी मैडिकल कंडीशन है जो महिलाओं मे होर्मोनल असन्तुलन के कारण पाई जाती है। इसमे महिला के शरीर मे पुरुष होर्मोन का स्तर बढ़ जाता है। और ओवरी मे एक से ज्यादा सिस्ट हो जाती हैं। इसको पोल्य्सिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या पोल्य्सिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर के नाम से जानते हैं। इसके सिम्पटम्स वजन बढ़ना, अनियमित पीरियड होना, शरीर पर ज्यादा बालो की ग्रोथ होना, मुहासे हो सकते हैं। वैसे तो इसका इलाज डॉक्टर से करवाना ठीक रह्ता है लेकिन आप कुछ घरेलु उपाय भी कर सकती हैं। सबसे पहले अपनी जीवन शैली मे थोड़ा बदलाव करे। मसालेदार और जंक फूड बिल्कुल ना लें। साथ मे दालचीनी गरम पानी मे मिलाकर रोज पिये। अलसी को भी पानी मे मिलाकर पिया जा सकता है। मेथी को रात भर पानी मे भिगो दें सुबाह मेथी दाना शहद के साथ खाएं। एप्पल साइडर विनेगर सुबह २ स्पून १ ग्लास पानी मे मिलाकर पियें।
सवाल: हेलो डोक्टर मेरा मासिक जल्लदि नही आटा
उत्तर: हेलो डियर पैदल घूमना, जॉगिंग, योग, ज़ुम्बा डांस, एरोबिक्स,साइक्लिंग, स्विमिंग किसी भी तरह का शारीरिक व्यायाम रोज़ करें। व्यायाम के साथ आप मैडिटेशन भी कर सकती ही जिससे तनाव काम होगा।
जंक फ़ूड,अधिक मीठा,फैट युक्त भोजन,अत्यधिक तैलीय पदार्थ,सॉफ्ट ड्रिंक्स, का सेवन बंद कर अच्छा पौष्टिक आहार लेना ज़रूरी है। अपनी डाइट में फल,हरी सब्जियां,विटामिन बी युक्त आहार,खाने में ओमेगा 3 फेटी एसिड्स से भरपूर चीज़ें शामिल करें जैसे अलसी, फिश, अखरोट आदि। आप अपनी डाइट में नट्स, बीज, दही, ताज़े फल व सब्जियां ज़रूर शामिल करें। दिन भर भरपूर पानी पीएं। मीठा खाने से परहेज करें क्योंकि डाइबिटीज़ होना इस बीमारी कारण हो सकता है। किसी भी तरह का मोटापा पैदा करने वाला पदार्थ जैसे, सफेद आटा, पास्ता, डब्बाबंद आदि न खाएं।यह सब टिप्स को फॉलो करेंगे आपको जरूर मदद मिलेगी
सवाल: हेलो डॉक्टर! कोलिक(colic) पेन क्या होता है?
उत्तर: Colic pain ऐसा दर्द होता है जो आमतौर पर छोटे बच्चो को होता है जिसका कारण गैस और अपच हो सकता है। इसके लिए आप अपने बच्चे के पेट की हल्के हांथों से मालिश करें।