सवाल: मै 2 मंथ प्रेगनेंट हूँ .. मुझे sahi डायट चार्ट बताये..
उत्तर: हेलो डियर, 2 month ki प्रेग्नेंसी के दौरान आपको अधिक कैलोरी के अलावा ऐसे भोजन करने की जरूरत होती है जिस में प्रोटीन, कैल्शियम की मात्रा अधिक हो |
नाश्ते से पहले -चार बादाम या 10 किसमिस पानी में भिगोए हुए आप ले सकते हैं,
नाश्ते में -वेजिटेबल पराठा ,सिंपल पराठा ,चपाती, इडली डोसा , पोहा ,पनीर पराठा, etc. ले सकती हैं नाश्ता हैवी करने से आपको दिन भर के लिए ऊर्जा मिलती रहेगी|
11:00 बजे के आसपास नाश्ता और लंच के बीच- में आप कोई भी दो फल या मौसमी फ्रूट ले सकती हैं|
1:00 बजे के आसपास लंच में -आप एक कटोरी चावल, एक कटोरी दाल, एक कटोरी सलाद ,एक कटोरी दही ,एक कटोरी मिक्स , तीन चपाती ,चिकन, मछली अंडे ,आदि शामिल कर सकती हैं|
4:00 बजे का स्नैक्स में -स्प्राउट्स, फ्रूट सलाद, ड्राई फ्रूट्स, केला शेक ,एप्पल ,शेक
वेजिटेबल सेंडविच, इडली वेजिटेबल सूप, चिकन सूप आदि ले सकती हैं|
शाम 7:00 बजे के आसपास evening snacks me -वेजिटेबल सूप, या कोई भी हल्का सूप ले सकती हैं|
रात 8:00 रात 9:00 के डिनर -में चपाती, चावल, दाल ,सब्जी ,सलाद, दही छाछ ,आदि ले सकती हैं |
रात को सोने से पहले -ड्राई फ्रूट्स वाला दूध प्लेन दूध केसर दूध या चाहे तो आप छाछ भी भी ले सकती है.
आप इस चार्ट में अपने स्वाद के अनुसार अन्य भोज्य पदार्थ भी शामिल कर सकते हैं
सवाल: हेलो डॉक्टर main 5 वीक प्रेगनेट हूँ मुझे डायट क्या लेना cahiye
उत्तर: प्रेगनेंसी के दरमियान हेल्दी खाना बहुत जरूरी है| जैसे कि फाइबर वाले फूड ताजे फल और ताजे फलों के जूस नारियल पानी काजू बादाम किशमिश| फाइबर वाला खाना यानी सारी हरी सब्जियां ब्रोकली बीट गाजर टमाटर इत्यादि| दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिए और अपने आप को हाइड्रेटेड रखें| दो से तीन गिलास दूध पिए| हो सके उतना घर का बनाया ताजा खाना ही खाएं| बाहर का खाना ना खाएं| जंक फूड ना खाएं|
सवाल: हेलो मेम मै 5 मंथ प्रेगनेट लेडी हूँ , मुझे खने में क्या क्या लेना चाहिए ? जिसे बेबी टिक हों
उत्तर: हेलो डियर आपको प्रेगनेंसी मैं पूरी तरह संतुलित आहार करना चाहिए
जैसे की दाल चावल रोटी और हरी सब्जियां
आयरन,फोलिक एसिड, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैल्शियम से भरपूर होते है, उनका सेवन करें। यह आपके बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है
शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए आपको विटामिन सी भी लेना चाहिये, जैसे संतरा, टमाटर, निम्बू। चाय-कॉफ़ी से बिलकुल ही परहेज़ रखे,