समान प्रश्न, उत्तर के साथ
सवाल: मेरे बचे के दाँत नही आयें
उत्तर: बच्चों में कैल्शियम की कमी होने की वजह से उनके दांत जल्दी नहीं आते हैं और कभी-कभी उनके शरीर में कुछ nutrition की कमी हो जाती है जिसकी वजह से daat आने में बहुत लेट होते हैं लेकिन ज्यादातर 4 से 6 महीने में बच्चे के एक दांत आ जाना चाहिए।
अगर बच्चे का दांत 13 महीने में भी नहीं आता है तो इस दौरान हमें डॉक्टर की सलाह की जरूरत होती है क्योंकि ऐसे में बच्चों को डॉक्टर के इलाज की जरूरत होती है।
ज्यादा अच्छा होगा कि आप 12 महीने तक इंतजार करें अगर 12 महीने के बाद भी बच्चे के दांत नहीं आते हैं तो आप एक बार डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं और हो सके तो आप बच्चों के खाने में सभी प्रकार के न्यूट्रीशन को शामिल करें और कैल्शियम की मात्रा अधिक से अधिक दें|
सवाल: मेरी बेबी के दाँत नही आयें हे क्या करू 10 महीने की हुई हे
उत्तर: हैलो डीयर चिंता ना करो कुछ बेबी के देर से दांत निकलना शुरू होते हैं। बच्चे को कैल्शियम की कमी हो सकती है। दूसरा कारण है लिंग। लड़कों के लड़की की तुलना में थोड़ा सा देर से दांत निकलते हैं।
तीसरा अनुवांशिक कारण है। अगर माता-पिता और अन्य परिवार के सदस्यों को देर से दांत आएं हैं तो बच्चे के दांत भी देर से आ सकते हैं।
अगला कारण है शिशु का स्वास्थ्य समय से पहले जनम, कम वज़न और एनीमिया।
उपरोक्त सभी कारण देर से teething के लिए जिम्मेदार हैं लेकिन चिंता की कोई बात नही है किसी अच्छे बच्चों के डॉक्टर से सलाह लें वो आपके बेबी को calcium की दवाई देगे।
सवाल: बेबी के दाँत नही आयें हें
उत्तर: 4 से 7 महीने के बीच बच्चे के दांत निकलने शुरू हो जाते हैं लेकिन यदि आपके बच्चे के दांत अभी निकलने शुरू नहीं हुए हैं तो आप परेशान ना हो क्योंकि कुछ बच्चों के दांत देर से निकलते हैं आप अपने बच्चे को कैल्शियम युक्त भोज्य पदार्थों का सेवन ज्यादा कराएं जिन चीजों में कैल्शियम पाया जाता है वह चीजें ज्यादा खिलाए जैसे दूध दही पनीर टोफू हरी पत्तेदार सब्जियां यह सब आप अपने बच्चे को खिलाएंगे तो शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होगी और दांत निकलने में सहायता मिलेगी।