समान प्रश्न, उत्तर के साथ
सवाल: माम माई 8 वीक प्रेगनेट हु अभी 2-3 डिन से हल्क हल्क स्टमक पेन हो रहा है कोई प्रॉब्लम टु नाई है ना
उत्तर: जी नहीं. प्रेगनेंसी में कभी कभी पेट में और आपकी छाती में या स्तन में दर्द होना आम बात है| प्रेग्नेंसी के दौरान आपका गर्भाशय बड़ा हो रहा है जिसकी वजह से डायाफ्राम पर भी प्रेशर आता है| डायाफ्राम पेट और छाती को अलग करने वाली एक पतली सी झिल्ली है| तो इस वजह से आपको ब्रेस्ट में थोड़ा पेन हो सकता है| प्रेग्नेंसी के दरमियान ब्रेस्ट का कद भी थोड़ा बढ़ता है और इस प्रक्रिया के दरमियान भी थोड़ा दर्द होता है| प्रेगनेंसी में पेट और छाती या ब्रेस्ट में दर्द का दूसरा कारण इनडाइजेशन या गैस की समस्या हो सकता है| प्रेगनेंसी में कई चीजों खाने से इनडाइजेशन हो सकता है और जिससे गैस की समस्या से कारण पेट या तो फिर छाती में दर्द या जलन होता है| ऐसा ना हो इसके लिए आप खाने में ध्यान रखें| ज्यादा ऑइली य स्पाइसी फूड ना खाएं| और जब भी खाना खाए थोड़ा-थोड़ा करके ज्यादा बार खाए एक बार बहुत सारा खाना ना खाए|
सवाल: मुझे किडनी मे स्टोन है इसे इसे प्रेगैन्सी मे कोई प्रॉब्लम तो नही होगा न और मे वीक प्रेगनेट हु
उत्तर: हेलो डियर
गर्भावस्था मे kidney stone बहुत common है। प्रेग्नेंसी मे खनिज, प्रोटीन का अधिक मात्रा मे सेवन करने से stone होते हैं। गर्भावस्था मे कैल्शियम का अधिक सेवन करना पड़ता है इससे भी स्टोन हो जाता है।
स्टोन से निपटने के लिये सबसे अच्छा तरीका है ज्यादा से ज्यादा पानी पीना।
तरबूज, आड़ू, खरबूजे और ब्लूबेरी जैसे खुब पानी वाले फल खाएं।
नीम्बू का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है kideny stone के लिये।
इसके लिये शतावरी खाने की भी सलाह दी जाती है लेकिन इसके लिये अपने डॉक्टर से जरुर बात करें।
सवाल: मज़े पेट निचले हिस्से थोड़ा थोड़ा दर्द होता हि मि अभी 11 वीक प्रेग्नेन्ट हु टु कोई प्रॉब्लम नही हेना
उत्तर: हेलो डियर प्रेगनेंसी के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द होना नॉर्मल है घबराएं नहीं. प्रेगनेंसी के दौरान गर्भाशय बढ़ने के कारण ही यह दर्द महसूस होता है. दर्द को राउंड लिगामेंट पेन भी कहा जाता है। गर्भावस्था के शुरुआती कुछ हफ्तों में आपको पेट में नीचे की तरफ एक-दो दिन दर्द हो सकता है, क्योंकि उस समय भ्रूण गर्भाशय में प्रत्यारोपित हो रहा होता है।