Answer: हेलो डियर खिंचाव के निशान (स्ट्रेच मार्क्स) पूरी तरह से रोकने का कोई प्रमाणित तरीका नहीं है। मगर हां, कुछ ऐसे उपाय अवश्य हैं, जिन्हें आजमाकर आप इनके प्रभाव को कम कर सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने और पेट बड़ा होने की वजह से त्वचा में खिंचाव होता है, जिस वजह से स्ट्रेच मार्क्स (स्ट्राई ग्रेविडेरम) होते हैं। चाहे आप गर्भवती न भी हों, मगर यदि आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो आपको स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं।निम्नलिखित सुझाव शायद स्ट्रेच माक्र्स पूरी तरह रोक न पाएं, मगर ये उन्हें कम करने में मदद जरुर कर सकते हैं।
एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन ई, विटामिन ए और ओमेगा3 फैट्टी एसिड से भरपूर भोजन त्वचा के लिए काफी पौष्टिक माने जाते हैं। इसलिए, पर्याप्त मात्रा में ताजे फलों व सब्जियों, अनाज, बीज और मेवों से परिपूर्ण सेहतमंद आहार लें।खूब सारा पानी पीएं। अच्छी तरह जलनियोजित त्वचा अधिक लचीली होती है। आप पानी की अधिकता वाले फल और सब्जियों जैसे कि तरबूज, खीरा, लौकी/दूधी आदि का भी सेवन कर सकती हैं।इस बात कि कोशिश करें कि आपका वजन एकदम तेजी से बढ़ने की बजाय धीरे-धीरे और नियमित रूप से बढ़े।वजन बढ़ना नियंत्रित करने के लिए नियमित हल्के व्यायाम करें।