समान प्रश्न, उत्तर के साथ
सवाल: क्या बेबी की हार्टबीट के लाइए फर्स्ट अल्ट्रासाउन्ड ज़रूरी होता है ऑर ये अल्ट्रासाउन्ड कितने वीक्स पर होता hai
उत्तर: अल्ट्रासाउंड 6 से 9वें हफ्ते के दौरान कराना, प्रसवपूर्व देखभाल का एक नियमित हिस्सा होता है आपकी गर्भावस्था के बीच के समय में, आमतौर पर गर्भावस्था के 18वें सप्ताह और प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह के बीच, दूसरा अल्ट्रासाउंड किया जाता है। यह अस्पताल या डॉक्टर के क्लिनिक में सोनोग्राफर द्वारा किया जाता है, जहां उपकरण अधिक नए होते हैं। दूसरी तिमाही का अल्ट्रासाउंड कोई खेल नहीं होता है। यह आपके बच्चे के पूरे स्वास्थ्य और आपकी गर्भावस्था का स्पष्ट चित्र दिखाता है।कभी कभी गर्भवती होने पर अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड भी कराने पड़ते हैं यदि उसकी प्रेग्नेंसी उच्च जोखिम पर है तो। यदि आपको गर्भावस्था के दौरान स्पॉटिंग होती है, तो भी डॉक्टर आमतौर पर यह सुनिश्चित करने के लिए अल्ट्रासाउंड करेंगे कि गर्भ में सब अच्छी तरह से है। यदि आप एक से अधिक बच्चों को जन्म देने वाली हैं, तो भी आपको उनके विकास की जानकारी के लिए जल्दी जल्दी अल्ट्रासाउंड कराने होंगे।
सवाल: लड़की होने की क्या निशान है क्योकी मुझे लडकी चाहिए
उत्तर: हेलो लड़का या लड़की होना हमारे हाथ में नहीं यह भगवान का दिया का आशीर्वाद है आपके लिए जो अच्छा होगा भगवान आपको वही देंगे हम सभी की यह प्रे है कि बच्चा हेल्दी हो इसके लिए आप हेल्दी डायट lein khoob paani piye अपने प्रेगनेंसी को अच्छे से इंजॉय करें एक्साइटमेंट बने रहने दें तभी मजा आएगा 9 महीने पूरा होने तक का वेट करें :)
सवाल: फेटल की हार्टबीट 185 आएं तो लड़की होती है क्या
उत्तर: हेलो डियर
ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे यह पता लगाया जा सके गर्भ में पलने वाला बेबी लड़का है या लड़की। और बेबी की हार्टबीट भी यह बिल्कुल नहीं बताती है कि आपके गर्भ में लड़का है या लड़की है। लड़का या लड़की होना तो भगवान की देन है बस आप भगवान से प्रार्थना कीजिए कि जो आप चाहती हैं वह आपको मिल जाए।