जैसे ही आपको पता चलता है कि आप प्रेग्नेंट है। आपके और आपके हसबैंड के दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आता है कि बेबी का नाम क्या रखना है। ये सवाल प्रेगनेंसी से लेकर बच्चे के नामकरण तक आपके मन में चलता रहता है। इस दौरान हर रोज़ आपके मन में कोई न कोई नया बेबी बॉय नाम ज़रूर आता है। वैसे समय और पसंद के साथ नाम रखने का चलन भी बदलता रहता है।
इस लेख में हम बात करेंगे कुछ ऐसे लोकप्रिय लोगों के नामों के बारे में जो इस वर्ष काफी फेमस रहें और अभी भी चलन में है। अगर आप भी अपने बच्चे का नाम कुछ अलग और अनोखा रखने रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो आगे पढ़ें और नीचे दिए गए बेबी बॉय नामों में से एक अच्छा सा नाम अपने बेबी के लिए चुन लीजिए।
1. विजय (Vijay):
इस नाम के चर्चा में रहने के पीछे का कारण है, विजय शेखर शर्मा। ये भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम के संस्थापक और सीईओ हैं।
हाल ही में प्रसिद्ध फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने इन्हे 56वें नंबर का सबसे अमीर भारतीय घोषित किया है। कुछ दिन पहले ही पेटीएम को करीब एक अरब डॉलर की फंडिंग मिली है। जिसे विजय शेखर शर्मा जी ने अमेरिका की कंपनी टी रोव प्राइस की अगुवाई में अलीबाबा और सॉफ्ट बैंक जैसी कंपनियों से प्राप्त किया है।
इन्ही सब कारणों से यह नाम देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसलिए आपके बेबी बॉय के नाम के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
विजय शब्द का अर्थ: विजय शब्द का अर्थ है जीत, जीतना, जय, फतह जैसे शत्रु पर विजय पाना।
2. सुंदर (Sundar):
इस नाम को भारत में कौन नहीं जानता। इंटरनेट युज करने वाले सभी व्यक्तियों को पता है कि ये गूगल जैसी बड़ी कंपनी के सीईओ हैं। आये दिन इनके सैलरी के बारे में ख़बरें आती रहती हैं।
4 साल पहले ही इन्हे गूगल का सीईओ चुना गया था और तभी से ये नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन सबसे बड़ी खबर ये है कि कुछ दिन पहले ही इन्हे गूगल की पेरेंट कंपनी एल्फाबेट ने अपना सीईओ नियुक्त कर लिया है। इस वजह से सुंदर शब्द आपके बच्चे के नामकरण के लिए अच्छे विकल्पों में से एक हो सकता है।
सुंदर शब्द का अर्थ: जो देखने में अच्छा हो या मन को सुखद अनुभव दे जैसे, ख़ूबसूरत, अच्छा आदि।
3. विराट (Virat):
पूरा देश इस नाम से वाक़िफ़ है। इंडियन क्रिकेट टीम के तीनों फ़ॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टीट्वेंटी के कप्तान विराट कोहली। इन्हे मौजूदा दौरा में सर्वसृष्ट बल्लेबाज़ों में से सबसे अच्छा माना जाता है।
अपनी कप्तानी में इन्होंने पिछले कई वर्षों से इंडिया को टेस्ट रैंकिंग में प्रथम स्थान में बनाए रखा है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से विराट भारत के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सौरभ गांगुली और कपिल देव के साथ गिने जाने लगे हैं। हाल ही में इन्होंने ब्रांड वैल्यू में प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है।
“विराट” इस नाम से पूरा देश प्यार करता है। आपके बच्चे के लिए ये नाम सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। यह लोकप्रिय भारतीय बेबी बॉय नामों में सबसे अच्छा नाम हो सकता है।
विराट शब्द का अर्थ: विराट का अर्थ होता है विशाल या बड़ा। यह शब्द, आकार की विशालता के साथ महानता भी व्यक्त करता है। जैसे अत्यंत विशाल, बड़ा, महान।
4. विग्नेश (Vignesh):
विग्नेश हरिहरण एक ऐसा नाम है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों ने सुना होगा, लेकिन इस नाम ने 2015 में ऐसे खेल में गोल्ड मैडल जीता था जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
विग्नेश हरिहरण केटल बेल लिफ्टर हैं और इन्होंने अपने करियर में कई सारे गोल्डमेडल जीते हैं। हाल ही में हुए अंतराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में इन्होंने फिर से गोल्डमेडल जीत कर हमारा सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। ये एक फिटनेस और केटल बेल ट्रेनर भी हैं।
अगर आप अपने बच्चे के लिए कुछ ऐसा नाम खोज रहे हैं। जो अनोखा तो हो, लेकिन जिसके बारे में ज्यादा लोगों ने सोचा न हो, तो ये नाम बिलकुल सही है।
विग्नेश शब्द का अर्थ: यह भगवान गणेश जी के अनेक नामों में से एक नाम है।
5. कबीर (kabir):
संत कवि कबीर दास जी के कारण “कबीर” नाम पुराने समय से ही काफी लोकप्रिय रहा है। भारतीय फिल्मों में भी आये दिनों इस नाम का युज होते देखा गया है।
हाल ही में आयी सुपरहिट मूवी “वॉर” में ऋतिक रोशन के किरदार का नाम भी कबीर था। वहीँ शहीद कपूर ने तो कबीर सिंह के नाम से मूवी ही बना डाली। कुल मिलाकर देखा जाए, तो इस वर्ष “कबीर” नाम भारत में बहुचर्चित नामों में से एक है।
अपने बच्चे के लिए इससे अच्छा नाम खोजना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है।
6. अभिनंदन (Abhinandan):
भारतीय वायु सेना के विंड कमांडर अभिनंदन वर्धमान को कौन नहीं जानता। ये पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने के दौरान इस्तेमाल में लाई गई मिग -21 बाइसन के पायलट हैं।
इसी हमले में दुर्घटना के बाद पाकिस्तानियों द्वारा इन्हे पकड़ लिया गया और एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आई। इसके बाद पूरे भारत में अभिनंदन के नाम की चर्चा होने लगी। भारत सरकार के सफल कोशिश के बाद इन्हे पाकिस्तान ने सही-सलामत भारत के हवाले कर दिया। इससे सारे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊँचा हो गया। अपनी वीरता के कारण अभिनंदन वर्धमान को स्वतंत्रता दिवस के दिन वीर चक्र के सम्मान से सम्मानित किया गया।
अपने बच्चे को ये नाम देकर आप भी गर्व महसूस करेंगे। इसी वजह से ये लोकप्रिय भारतीय बेबी बॉय नाम 2020 के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।
अभिनंदन शब्द का अर्थ: अभिनंदन शब्द का अर्थ है किसी का सम्मान करना, जैसे अभिवादन, स्वागत करना आदि।
7. रोहित (Rohit):
इस नाम के चर्चा में रहने के पीछे जो कारण है, उन्हें हम सब जानते हैं, रोहित गुरूनाथ शर्मा। ये भारतीय क्रिकेट टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं।
इनका नाम वनडे क्रिकेट में विश्व के महानतम बल्लेबाज़ों में लिया जाता है। वनडे क्रिकेट में 200 रन तीन बार बनाने वाले ये अकेले अंतराष्ट्रीय बैट्समैन हैं। अभी ये भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान भी है। वे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 5 शतक बनाने वाले अकेले बल्लेबाज़ हैं।
ये एक ऐसा नाम है, जिससे हर कोई प्यार करता है और आप ज़रूर अपने बच्चे को ये नाम देना चाहेंगे।
रोहित शब्द का अर्थ: रोहित संस्कृत के एक शब्द से निकला है, जिसका अर्थ है "सूर्य की पहली किरणें" या “लाल रंग का”।
8. अभिजीत (Abhijit):
इस नाम के चर्चा में रहने के पीछे दो लोगों का हाथ हैं। अभिजीत भट्टाचार्य हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक और अभिजीत विनायक बनर्जी, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थ शास्त्र के फोर्ड फ़ाउंडेशन इंटरनेशनल प्रोफेसर।
इस वर्ष अभिजीत विनायक बनर्जी को अर्थ शास्त्र में अपने योगदान के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्होंने अपने शोधों के द्वारा हमें वैश्विक ग़रीबी से लड़ने के तरीके बताए हैं। इन्होंने प्रिंस्टन विश्वविद्यालय, हार्वर्ड विश्वविद्यालय और एमआईटी में भी पढ़ाया है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का भविष्य भी इतना ही उज्जवल हो, तो ये नाम आपके बच्चे के लिए एकदम सटीक है।
अभिजीत शब्द का अर्थ: इस शब्द का अर्थ है, वह जिसने विजय पायी हो, विजेता।
9. करण (Karan):
ये नाम पिछले कुछ सालों से इंडियन टीवी सीरियल का चर्चित नाम बना हुआ है। कुंडली भाग्य नामक टीवी सीरियल बहुत ही लोकप्रिय सीरियल है और करण लुथ्रा इसी का एक किरदार है।
हममें से अधिकांश घरों में हर रात 9:30 बजे कुंडली भाग्य देखा जाता है। इसके कुछ प्रमुख किरदार इस प्रकार हैं, प्रिता, श्रीस्टी, करण और रिशव। ये सारे नाम ही लोगों के ज़ुबान पर रहते हैं। इसके साथ ही पौराणिक कथा महाभारत में भी एक प्रमुख पात्र का नाम “करण” था। जिसके बारे में हम सब जानते हैं।
इसलिए करण आपके बच्चे के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
करण शब्द का अर्थ: करण शब्द का अर्थ होता है बुद्धिमान, बड़ा आदि
10. अथर्व (Atharv):
भला इस नाम को कौन नहीं जानता। मनोज बाजपेयी की पहली वेब सिरीज़ द फैमिली मैन में श्रीकांत तिवारी और सुचित्रा तिवारी के बेटे के किरदार का नाम है अथर्व। अथर्व का 'माखनचोर' वाला डायलॉग तो इतना फेमस हो रहा है कि लोगों के दिलों में इसने अपने लिए एक खास जगह बना ली है।
असल जिंदगी में अथर्व का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार बहुत ही प्रतिभाशाली बच्चा है। इतनी छोटी सी उम्र में इस बच्चे ने 25 से भी ज्यादा डांस और एक्टिंग कॉम्पीटीशन जीता है। इन्हे मनोरंजन के क्षेत्र में नटराज रतन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
ये प्यारा सा नाम आपके बच्चे के लिए बिलकुल सही रहेगा।
अथर्व शब्द का अर्थ: गणेश जी का एक नाम, चार वेदों में से एक वेद, अथर्वेद का एक मंत्र।