Answer: अपने बच्चे को कम उम्र से ही दवाइयों पर निर्भर करना सही नहीं है। आम तौर पर पाचन तंत्र सही से काम नहीं करने पर बच्चों में गैस की समस्या हो सकती है। इसे ठीक करने के लिए घरेलु उपया अपना सकती है। बेबी को गैस की समस्या कुछ चुनिंदा कारणों से हो सकती है। आपका बेबी सही तरह से दूध नहीं पीता है। स्तनपान करते समय या बोतल से दूध पीते समय बेबी के पेट में हवा चल जाना। बच्चे के पाचन तंत्र का विकसित नहीं होना। जन्म के उपरांत से ही बच्चे का पाचन तंत्र लगातार विकसित होते रहता है। अगर इसका विकास सही तरह से न हो, तो गैस की समस्या हो सकती है। बच्चे को किसी विशेष खाने से एलर्जी होना क्योंकि आप जो खाती हैं उसका असर बच्चे पर भी पड़ता है। दूध में ग्लूकोस ज्यादा होना। आपके बेबी के लिए फॉरमिल्क की तुलना में हिंडमिल्क ज्यादा पौष्टिक होता है। फॉरमिल्क में तरल पदार्थ, ग्लूकोस, शुगर अधिक मात्रा में पायी जाती है। अगर बच्चा सिर्फ 10 मिनट या उससे कम समय के लुए स्तनपान करता है, तो उसे हिंडमिल्क नहीं मिलता क्योंकि आम तौर पर हिंडमिल्क 10 मिनट के बाद ही निकलना शुरू होती है। ऐसी स्थिति में बच्चे में ग्लूकोस की मात्रा बढ़ सकती है और उसे गैस की समस्या हो सकती है। अपने बेबी को एक बार में ही ज़्यादा दूध पिलाने से भी यह हो सकता है, क्युकिं बच्चे इसे पचा नहीं पाता। बच्चे को दूध पिलाने के बाद डकार दिलाना बेहद ज़रूरी होता है, इससे उसे दूध को पचाने में मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त आप उसे पेट के बल भी थोड़ा खेलने दे सकती हैं। जिससे उसके पेट की मांसपेशिया मजबूत होगी और उसका पाचन तंत्र सही तरह से विकसित होगा। बच्चे के पेट की हल्के हाथों से मालिश करने से भी आपको मदद मिलेगी। आप उसके दोनों पैरों को हाथों से पकड़कर धीरे-धीरे साइकिल चलाने की तरह एक्सरसाइज भी कर सकती हैं, इससे उसे भोजन को पचाने में मदद मिलेगी।
Similar Questions with Answers
Question: मेरे बच्चे ने अभी 2 दिन से पॉटी नहीं किया है, क्या यह नार्मल है?
Answer: क्या अपने उसे फार्मूला मिल्क देना अभी -अभी स्टार्ट किया है?अभी कुछ दिन उसे आप स्तनपान ही करवाए। आप उसके पेट पर हींग और पानी का मिश्रण या पेस्ट लगा सकती हैं। उसकी पेट पर रोज कम से कम 5 मिनट तेल से मालिश करें। उसके पैरों की साइकिल एक्सरसाइज(cycling exercise) करें। दूध पिलाने के बाद उसे 20 मिनट तक बर्प(burp) दिलाने की कोशिश करें। फिर भी आराम न मिलें तो आप उसे colicacid या ग्राइप वाटर दे सकती हैं।
Question: मेरा बच्चा दिन भर में कम से कम चार बार पॉटी करता है , क्या यह नार्मल है?
Answer: 10 से 12 बार पॉटी करना आम है ऐसे बच्चों में जो सिर्फ और सिर्फ अपनी माँ का ही दूध पीते है। माँ के खान पान से आपके बच्चे की पॉटी पर कोई असर नहीं होगा। अगर उसे बहुत ही पानी जैसा पॉटी या अगर उसमे झाग हो तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि यह किसी इन्फेक्शन के होने का संकेत हो सकता है।
Question: मेरा बच्चा दिन भर में कम से कम चार बार पॉटी करता है , क्या यह नार्मल है?
Answer: 10 से 12 बार पॉटी करना आम है ऐसे बच्चों में जो सिर्फ और सिर्फ अपनी माँ का ही दूध पीते है। माँ के खान पान से आपके बच्चे की पॉटी पर कोई असर नहीं होगा। अगर उसे बहुत ही पानी जैसा पॉटी या अगर उसमे झाग हो तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि यह किसी इन्फेक्शन के होने का संकेत हो सकता है।