Similar Questions with Answers
Question: हेलो फ्रेंड, मैं हमेशा पेट दर्द की समस्या से परेशान रहती हूँ, इतना ही नहीं मुझे भूख भी नहीं लगती है और बहुत बेचैनी रहती है। इसके अलावा, अभी मैं अपच और गैस की दवा ले रही हूँ लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कृपया मुझे बताएं कि यह कोई गंभीर समस्या तो नहीं है?
Answer: Hiii dear. .mere ko bhi eisa hua tha...aap subah 4 ya 5 baje uthke thodasa yoga kijiye..or khola hawa main thoda ghumiye...subah ke taja hawa sehat keliye bahut achha hota hai. .aap khola maidan main hi yoga kijiye..thodasa halka kapda peheniye..or aap surya bhagwan ko niyamit rup se jal chadhaye. .surya aarogya dev hai..jal main thoda gud milake surya ko jal chadhaye. .oily,fast food, tala hua khanese dur rehne se hi behatar hoga..man main sakaratmak sochiye. .man main bahut jyada sochnese bhi eisa hota hai. .khud hamesha khus rehne ki kosis kare..agar aap non veg khate hai to kuchh dino keliye chhod dijiye or eik baat evening main bhi thoda yoga kare...walking kare..dekhna kuchh din k baad aap achhe mehsus karne lagoge. .dawai ki koi jarurat hi nehin padega. .ho sakta hai ki meri ye baat aapko prabachan type lagega...aap jarur try kijiye or mere ko boliye
Question: मेरा अभी सातवां महीना ख़त्म होने वाला है, मुझे बहुत ज्यादा बेबी किक और इसके हरकत महसूस होती है। क्या यह सही है? ऐसा सबके साथ होता है?
Answer: इस वजह से आपको बहुत ही ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है। दिन भर में 15 से 20 किक नार्मल माना जाता है। हर बच्चे का विकास अलग-अलग तरीके से होता है , इसलिए इनका मूवमेंट भी अलग-अलग ढंग से होता है। कुछ बच्चे दिन भर सोते हैं, और रात में अपनी हरकतें शुरू कर देते हैं, और कुछ बच्चे हमेशा कुछ न कुछ हरकते करते रहते हैं। बच्चे माँ के गर्भ में लगभग 17 घंटे सोते हैं। जब भी आप कुछ मीठा या ठंडा खाओगे तो आपको अपने बच्चे की हरकत तेज़ लगने लगेगी। वह भी उत्साहित हो जाता है। बाएं ओर सोने पर भी बच्चे की हरकत बहुत ही अच्छी तरह से महसूस होती है। अगर आपको लगे की आपका बच्चा सामान्य से कुछ ज्यादा हरकत कर रहा है, तो आप एक बार डॉक्टर से दिखवा लें, क्योंकि हो सकता है की इसका कारण कुछ और भी हो। कभी -कभी पानी की कमी या अगर बच्चे के गर्दन में कॉर्ड का लूप बन गया हो तब बच्चा बहुत परेशानी में होता है, और इस वजह से हरकतें तेज़ कर देता हैं।
Question: हेल्लो मैं 6 सप्ताह से गर्भवती हूँ। मुझे बहुत भूख लगती है और मैं बहुत ज्यादा ही थकावट महसूस करने लगती हूँ अगर मैं जल्द से जल्द नहीं खाऊं।ऐसा क्यों होता है ?'
Answer: आप अपना शुगर लेवल जल्द ही चेक करवाएं। गर्भवती महिलाओं में यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। थोड़ी बहुत व्यायाम और टहलना शुरू करें। पौष्टिक आहार लें, भरपूर तरल पदार्थ का सेवन करें और बाहरी खाना तो बिलकुल भी नहीं खाएं। साथ ही, एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।